गम्हरिया। प्रखंड के रापचा पंचायत अंतर्गत कांड्रा स्थित बाँकीपुर, तिलोपदा गांव में आग लग जाने के कारण पुआल से बना चार घर जल कर ख़ाक हो गया। साथ ही नरेंदर महतो के खेत में लगी साग सब्जी भी जलकर नष्ट हो गया। घटना बुधवार दोपहर की बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिलोपदा गांव स्थित नरेंद्र महतो का पुआल का घर बनाया था। जिस समय आग लगी उस दौरान उसके घर में कोई नहीं था। उसी पुआल के घर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पास ही स्थित एक ही परिवार के चार घरों को अपनी लपेट में ले लिया।
इसके अलावा पास ही स्थित झाड़ी में भी पकड़ लिया और आग धीरे-धीरे गांव के तरफ़ फैलने लगी। ग्रामीणों की नजर जब उक्त भीषहन आग पर पड़ी तो काफी संख्या में लोग वहां जमा हुए और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। लेकिन तबतक उन घरों में रखा सभी सामान जल चुका था। आगलगी की खबर पाकर स्थानीय गांव निवासी भ्रष्टाचार एवं जन कल्याण संगठन के कार्यकर्ता राहुल देव महतो ने कांड्रा थाना एवं अग्निशामक विभाग को इसकी सूचना दी।
तत्पश्चात, आधुनिक पावर कंपनी के अग्निशामक विभाग की टीम वहां पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद उक्त आग पर काबू पाया जा सका। इस आगलगी में लाखों का नुकसान होने की बात बताई गई है। बताया जाता है कि नरेंद्र महतो खेती बाड़ी पर ही निर्भर हैं और वे इसी से अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। इस आगलगी में पूरे फसल के जल जाने से उनके समक्ष गम्भीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से सहायता देने की गुहार लगाई है।

No comments:
Post a Comment