गम्हरिया। टाटा स्टील के मानसी प्रोजेक्ट के नवीन महतो द्वारा जगन्नाथपुर पंचायत का दौरा कर वहां के प्रदूषण की जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने जगन्नाथपुर पंचायत के कई लोगों से स्वंय वार्ता कर प्रदूषण के बावत जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदूषण की शिकायत के मद्देनजर कंपनी की ओर से उन्हें क्षेत्र में प्रदूषण संबंधी जानकारी लेने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
इस दौरान ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें क्षेत्र में प्रदूषण की गंभीर समस्या से अवगत कराया गया। महतो ने जल्द प्रदूषण नियंत्रण हेतु कंपनी की ओर से मशीन लगाए जाने का आश्वासन उन्हें दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रदूषण को रोकने हेतु बड़े पैमाने पर टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट में मशीन लगाने का कार्य जारी है। इस मौके पर पंसस अमरेश कुमार ईश्वर, दुर्गा तिवारी, कमलदेव राय, कमलेश सिंह, डॉ0 शरदेंदु शेखर, निशांत कुमार, दीप नारायण साह, निशांत कुमार, अनय सिंह, आकाश कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment