Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नारायणा आईटीआई कॉलेज में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत रोजगार सृजन केंद्र का हुआ उद्घाटन, Employment generation center inaugurated under self-reliant India campaign at Narayana ITI College


 गम्हरिया। स्वदेशी जागरण मंच, सरायकेला- खरसावां ज़िला समिति की ओर से नारायणा आईटीआई कॉलेज में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत रोजगार सृजन केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संघर्षवाहिनी प्रमुख बंदे शंकर सिंह ने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है।

वर्तमान में किसी भी देश के लिए अपने सारे युवाओं को रोजगार देना संभव नही है, क्योंकि जिस तरह से टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा  है उस कारण जिस कार्य को दस व्यक्ति मिलकर किया करते थे, वह कार्य मशीन के माध्यम से एक व्यक्ति ही कर ले रहा है। इसलिए समाज मे स्वरोजगार की भावना उत्पन्न करना हर सामाजिक संगठन का दायित्व बनता है। कहा कि बीते वर्ष 12 जनवरी को देश को स्वावलंबी बनाने हेतु स्वदेशी जागरण मंच ने 18 संगठनों के सहयोग से स्वावलंबी भारत अभियान की शुरुवात की जिसके तहत पूरे देश में रोजगार सृजन केंद्र की स्थापना हो रही है।

उक्त केंद्र के माध्यम से हम युवा वर्ग को स्वरोजगार हेतु पथ दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही, स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं को उन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन व्यक्तित्व मंच के जिला संयोजक रमेश कुमार ने किया। इस मौके पर मंच के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य जटाशंकर पांडेय, विभाग संयोजक राज कुमार साह, सह संयोजक अमित मिश्रा, ज़िला सह संयोजक प्रमोद राय, जिला समन्वयक अजित सिंह, निखिल कुमार, अमित सिंह देव, रश्मि साहू,  विजय कुमार, डीके तिवारी, सुनीता मिश्रा, प्रमोद पाठक के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.