गम्हरिया। नवरात्र के प्रथम दिन श्रीश्री रामनवमी अखाड़ा युवक समिति, कांड्रा बस्ती की ओर से बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से यात्रा आरंभ हुई और स्वर्णरेखा नदी से कलश में मंत्रोच्चारण के पश्चात जल भरने के उपरांत कांड्रा के विभिन्न गली मोहल्लों से होते हुए यात्रा वापस मंदिर प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई।
इस यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। शारदीय नवरात्र को लेकर पूरे कांड्रा बाजार को भगवा झंडे से पाट दिया गया है और मुख्य मार्ग स्थित सभी भवनों पर विद्युत सज्जा की गई है। वहीं, वाद्य यंत्रों पर माता के भजन लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं। पूजनोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार की शाम युवक समिति कांड्रा द्वारा माता भगवती की आराधना में रात्रि जागरण का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें जमशेदपुर के मशहूर कलाकार हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष लालबाबू महतो, सचिव महेंद्र नंदी, शंकर महतो, सीमन्त घटवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस दौरान दिलीप डे, राकेश रजक, विश्वनाथ रजक, ग्राम प्रधान सुरेश महतो, पूर्व पंसस होनी सिंह मुंडा, उप मुखिया सुबोध सिंह, नाचू महंती, संजय महंती,बप्पा पात्रो,वीरू घटवारी, धीरेन गोराई, मधु गोराई, तपन चंद्र, डोमन दत्ता, प्रेम रजक, सुखचंद्र महतो, प्रदीप गोराई, अक्षय गोराई, बादल गोराई, बम्बल दास, मनीष प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, विजय कुम्भकार, उमाकांत महतो, सूरज रजक, राहुल रजक, विक्की रजक, रंजीत मोदक, के साथ-साथ कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment