Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट का वार्षिक प्रदर्शनी "इनर व्हील हाट" का आयोजन, Organizing the annual exhibition "Inner Wheel Haat" of Inner Wheel Club Jamshedpur West,


जमशेदपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के 3 दिवसीय 24,25 एवं 26 मार्च 2023 को वार्षिक प्रर्दशनी सह इनर व्हील हाट का  आयोजन किया गया । बंगाल क्लब साकची में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉक्टर रीता झा द्वारा किया गया। इस हाट में विभिन्न तरह के  स्टाल  लगाए गए हैं,जहाँ सभी प्रकार की साड़ियाँ, कुर्तियाँ, सूट पीस, डिज़ाइनर बैग, बेडशीट, सिरेमिक आइटम, खाद्य और पेय पदार्थ और कई अन्य अद्वितीय वस्तुएँ उपलब्ध होंगी। जमशेदपुर और देश के दूसरे अन्य जगहों से आये कारीगर एवं बुनकरों द्वारा अपने स्टाल में तरह तरह के सामानों को प्रदर्शित किया गया ।

इस हाट मे कई जरूरतमंद उद्यमी महिलाओं को अपने स्टाल लगाने का अवसर दिया गया । इस प्रदर्शनी के जरिए कई महिलाओं को अपना स्वरोजगार को बढ़ावा देने का अवसर मिला है। कई अन्य राज्यों से सहकारी समिति के सदस्यों ने भी इस प्रदर्शनी में भाग लेने आए । इसमें कई महिलाएं जो अपने घर में अचार, पापड ,नमकीन आदि बनाकर अपनी जीविकोपार्जन कर रही हैं अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। यह मेला वंचित महिलाओं की सहायता के लिए आयोजित किया जाता है।

कई कुटीर उद्योग के भी स्टाल लगाए गए है जिससे लघु उद्योग को भी बढ़ावा दिया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अनन्या दत्ता, पूर्व अध्यक्ष अमिता सिन्हा, अंतरा चक्रवर्ती ,पापीया चटर्जी, निकुंज फ्रांसिस, नीलम जायसवाल, कथकली धोए, पूरबी धोष, जया चौधरी, बरनाली लहरी एवं कई अन्य सदस्य मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.