Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

आदित्यपुर ननि के नाली निर्माण का कार्य गम्हरिया प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियो ने रुकवाया, Panchayat representatives of Gamharia block stopped the work of drain construction of Adityapur Nani


गम्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम द्वारा गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक से बोलायडीह तक कराए जा रहे नाला निर्माण का विरोध किया गया है। उक्त नाला निर्माण का विरोध जगन्नाथपुर पंचायत के ग्रामीणों के साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने करते हुए निर्माण कार्य रोक दिया। इस बाबत प्रभारी मुखिया रिंटू देवी और पंचायत समिति सदस्य अमरेश ईश्वर ने बताया कि वर्ष 2018 में लाल बिल्डिंग चौक से शीतला मंदिर होते हुए जगन्नाथपुर पंचायत के झुरिया तक नाले का निर्माण कराने का शिलापट्ट मुख्य मार्ग पर लगाया गया था, लेकिन वह साफ झूठ निकला।

उन्होंने बताया कि नाले का निर्माण तो करवाया गया, लेकिन निगम क्षेत्र के बाद उसके निर्माण को रोक दिया गया। कहा कि पंचायत क्षेत्र में पूर्व से एक नाली बहती है जिसमें नगर निगम के नाले को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन, नगर निगम के द्वारा नाली की सफाई को लेकर कभी भी कोई कार्य नहीं किया गया है। कई बार स्थानीय लोगों द्वारा खुद के प्रयास से ही नाली की सफाई करवाई जाती है। 

वहीं उक्त मामला अभी तक सुलझा भी नहीं है तब तक नगर निगम के द्वारा एक बड़ा नाला बनाकर उस नाली में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसका विरोध पंचायत के लोगों द्वारा किया जा रहा है। उस विरोध का समर्थन यहां के जनप्रतिनिधियों ने भी किया है। प्रभारी मुखिया ने बताया कि नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से भी बात की गई। किन्तु, अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है। इस दौरान मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि  नगर निगम द्वारा नाले की सफाई नहीं कराए जाने के कारण चारों ओर गंदगी बढ़ रही है। पानी के साथ पूरा कचरा नाले से सीधे पंचायत क्षेत्र में आता है जिससे लोगों का रहना दूभर हो गया है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.