Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

गंजिया बराज से पाइप लाइन बिछाने का कार्य तीसरे दिन भी स्थगित, अधिकारी -पुलिस बल लौटे, The work of laying pipeline from Ganjia barrage was postponed for the third day also, officers and police force returned


गम्हरिया। 
प्रखंड अंतर्गत राजगांव में गंजिया बराज से सिंचाई के लिए अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाई जाने योजना का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तीसरे दिन भी विरोध किया गया। गुरुवार को राजगांव में योजना पर कार्य शुरू किए जाने को लेकर गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी और सीओ मनोज कुमार, अंचल निरीक्षक मनोज कुमार सिंह समेत कई अधिकारी काफी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुँचे, लेकिन ग्रामीणों के विरोध करने के बाद तीसरे दिन भी कार्य नहीं हो सका। 

इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कहा कि ग्रामसभा से पारित किए जाने के बाद ही योजना पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बताया गया कि जल संसाधन विभाग के उक्त योजना पर कार्य कर रहे एजेंसी द्वारा गुरुवार को ग्राम सभा की बैठक आयोजित किए जाने के बाद ग्राम सभा से निर्णय होने के पश्चात ही कार्य पर सहमति बनेगी। गौरतलब है कि जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई के उद्देश्य से गंजिया बराज से लेकर सीतारामपुर डैम तक अंडरग्राउंड पाइप लाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाए जाने की योजना पर कार्य किया जाना है। 

विगत दिनों मुख्यमंत्री जोहार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गंजिया बराज पहुंचकर उक्त योजना का निरीक्षण किया था। सिंचाई के उद्देश्य से यह योजना अति महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि एजेंसी साउथ ईस्ट कंपनी द्वारा योजना प्रारंभ करने से पूर्व ना ही ग्राम सभा के पास प्रस्ताव रखा गया और ना ही ग्रामसभा से सहमति ली गई है। इसलिए ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.