गम्हरिया। कांड्रा के हरिहरपुर में विनय महतो की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंगलवार, 21 मार्च को चुआड़ सेना की ओर से स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 285 वीं जयंती पट अवसर पर गोपाल मैदान में आहूत विशाल की जनसभा की तैयारी पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो और शैलेंद्र महतो ने विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों को उक्त जनसभा को ऐतिहासिक बनाने हेतु लाखों की संख्या में कुड़मी भाई- बहनों की उपस्थिति दर्ज कराने की अपील किया।
निर्णय लिया गया कि 21 मार्च को कांड्रा के गुप्ता पेट्रोल पंप से हजारों की संख्या में कुड़मी समाज के लोग प्रात: ग्यारह बजे रैली के रूप में जनसभा में शामिल होने निकलेगी। बैठक में पूर्व जिप सदस्य सुधीर चंद्र महतो, राम महतो, विजय महतो, राजकिशोर महतो, कुर्मी सेना अध्यक्ष विशाल महतो, आस्तिक महतो, बृहस्पति महतो, लक्ष्मण महतो, गुलाब महतो, बुद्धेश्वर महतो, अजय महतो, गौतम महतो, भोलु महतो, डॉक्टर महतो, अखिलेश महतो, निशी महतो, वीरेंद्र महतो, कार्तिक महतो, महादेव महतो, विनोद सेन, लखींद्र महतो, कृष्णा मंडल, विनोद महतो, बलराम महतो, आकाश महतो, नकुल महतो, देवाशीष महतो, विनोद यादव के अलावा कांड्रा, बांकीपुर, धातकीडीह, पालूबेड़ा, डुरांग, बाड़ामारी, हरिहरपुर समेत दर्जनों गांवों के प्रतिनिधि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment