गम्हरिया। आनन्दमार्ग युनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से कांड्रा स्थित आनंदमार्ग स्कूल में 26वाँ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से कुल 92 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर करीब एक सौ लोगों के बीच विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया।
इससे पूर्व शिविर का विधिवत उदघाटन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पद्मश्री छूटनी महतो तथा जिप सदस्य पिंकी मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आनन्दमार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्द मूर्ति जी की प्रकृति पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर के सफल आयोजन में जमशेदपुर ब्लड बैंक की डॉ संध्या, अजय कुमार, मनोज कुमार, सुभोजित, आनन्दमार्ग रिलीफ टीम के गोपाल बर्मन, गौतम महतो, राहुल रजक, सुभाष चंद्र महतो, सुनील आनन्द, दीपक कुमार, प्रवेश गोप, विकास पटनायक आदि का प्रमुख योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment