Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सूरज कालिंदी के हत्यारों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करें, अन्यथा सड़क पर उतरेंगे आजसू के हजारों कार्यकर्ता : हरेलाल महतो,Police should arrest Suraj Kalindi's killers soon, otherwise thousands of AJSU workers will hit the road: Harelal Mahato


चांडिल। डोबो निवासी सूरज कालिंदी जो कि आजसू का एक सक्रिय कार्यकर्ता भी था। शुक्रवार शाम को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर सूरज कालिंदी की हत्या कर दी। शनिवार दोपहर को आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो डोबो स्थित सूरज कालिंदी के घर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। इस दौरान हरेलाल महतो ने दिंवगत सूरज कालिंदी के पत्नी, बच्चों तथा परिजनों का ढांढस बंधाया। इस दौरान केंद्रीय सचिव रविशंकर मोरया, सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष सचिन महतो, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष रामलाल सिंह मुंडा समेत सैकड़ों आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे। 

इस दौरान दिवंगत आजसू कार्यकर्ता सूरज कालिंदी के बेटे सोहेल कालिंदी ने हरेलाल महतो को घटना की आपबीती बताई। उसने बताया कि शुक्रवार की शाम को उसके पिता सूरज कालिंदी फोन पर किसी के साथ बात कर रहा था और बातचीत में बहस हो रही थी। सूरज कालिंदी फोन पर बहस करते हुए घर से बाहर निकला था कि इसी दौरान एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर दो लोग आए और गोली मारकर फरार हो गया। 

आजसू नेता हरेलाल महतो ने कहा कि यह घटना हमारे लिए बहुत ही दुखद है और हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। हेमंत सरकार के राज में हमेशा कुछ न कुछ अप्रिय घटना घट रही हैं। यह सरकार अपराध पर कंट्रोल करने में विफल है। पुलिस प्रशासन अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही हैं। पिछले साल भी आजसू पार्टी के मातकमडीह पंचायत अध्यक्ष सुबोध सिंह मुंडा को हजारों की भीड़ के बीच मेले में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस अबतक अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अनेकों हत्याएं तथा अलग अलग घटनाएं हुई ,जिसका आजतक खुलासा नहीं हुआ। इससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और निष्क्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हरेलाल महतो ने कहा कि सूरज कालिंदी आजसू पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता था। उसकी हत्या आजसू पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। 

उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में एक सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करने में काफी समय और ऊर्जा लगती हैं। सूरज कालिंदी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए आजसू पार्टी उग्र आंदोलन शुरू करेगी।  हरेलाल महतो ने कहा कि पुलिस प्रशासन से हमारी मांग हैं कि सूरज कालिंदी के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और इस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि हत्यारों को गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से हत्यारों को कड़ी सजा दिलाएं। हरेलाल महतो ने कहा कि यदि सूरज कालिंदी के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती हैं तो आजसू पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। हरेलाल महतो ने कहा कि डोबो क्षेत्र अब जमीन दलालों का अड्डा बन गया है। डोबो गांव के स्थानीय ग्रामीण अब असुरक्षित महसूस करते हैं, ग्रामीणों में भय बना रहता है कि पता नहीं कब क्या घटना घट जाए। गरीब और कमजोर लोगों की जमीन छीनी जा रही हैं, उसमें कई अधिकारियों का भी संरक्षण प्राप्त है। 

72 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं तो सूरज को इंसाफ दिलाने के लिए करेंगे सड़क जाम : जिलाध्यक्ष

आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने बताया कि उन्होंने जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों तथा कपाली ओपी प्रभारी से बात की। उन्होंने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। सचिन महतो ने कहा कि सूरज कालिंदी एक गरीब और पिछड़े वर्ग का सदस्य था। साथ ही आजसू पार्टी का एक ईमानदार कार्यकर्ता था। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी जिला पुलिस 72 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें। यदि 72 घंटे के भीतर मामले का खुलासा नहीं होता है तो सूरज कालिंदी को इंसाफ दिलाने के लिए आजसू पार्टी सड़क जाम करेगी और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। सचिन महतो ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार अपराध रोकने में नाकाम है और बालू, कोयला चोरी करने में सफल है। झारखंड में वर्तमान समय में एक साधारण मजदूर भी सुरक्षित नहीं है। सरकार के ऊपर अब आम लोगों का विश्वास उठ चुका है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.