Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पांच हजार की संख्या में ग्रामीण पहुंचकर आगामी तीन अप्रैल को आयोजित लोक सुनवाई का करेंगे विरोध, Reaching the number of five thousand villagers will oppose the public hearing to be held on April 3



गम्हरिया। प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के झुरकुली गांव स्थित मंदिर प्रांगण में अमित सिंहदेव की अध्यक्षता में जहरीले प्रदूषण के खिलाफ समेत ग्रामीण सरकारी सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं अवैध तरीके से कंपनी द्वारा अतिक्रमण किए गए तालाब को मुक्त करने को लेकर बैठक की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट लिमिटेड और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तीन अप्रैल को प्रभावित क्षेत्र से दूर ले जाकर जो लोक सुनवाई आयोजित किया जा रहा है उसका विरोध किया जाएगा। बताया गया है कि करीब पांच हजार की संख्या में ग्रामीण उक्त स्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

इस दौरान कंपनी प्रबंधक द्वारा जनहित में प्रदूषण बंद करने के लिए 30 गांव के ग्रामीणों और आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के बड़ा गम्हरिया के लोगों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी जाएगी कि यदि 30 दिनों के अंदर जहरीला प्रदूषण बंद नहीं कराया गया तो पूरे गम्हरियावासी कंपनी के मुख्य गेट के समीप अनिश्चितकालीन धरना देंगे जिसकी पूरी जिम्मेवारी कंपनी प्रबंधक और प्रशासन की होगी। इसके अलावा ग्रामीण सड़क पर टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी द्वारा किए गए अवैध पार्किंग को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए भी ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपने का निर्णय लिया गया। 

बताया गया है कि सात दिनों के भीतर ग्रामीण सरकारी सड़क को अतिक्रमणमुक्त नहीं कराया जाता है तो कंपनी के गेट संख्या तीन के समक्ष आगामी 29 मार्च को उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में छोटा गम्हरिया की मुखिया निरोला सरदार, पंसस पूजा कुमारी, विकास कुमार शर्मा, पुष्पा टुडू, उप मुखिया रेणु महतो, अजीत कुमार सिंह, सुभाष शेखर, दिनेश ठाकुर, अजीत चंद्र ठाकुर, मालती देवी, प्रभा देवी, सुमन देवी, गीता,  देवी, माया देवी, भागवत सिंह, बासुदेव टुडू, गुरु चरण बेसरा, मंगल मार्डी, रोशन मंडल, सुरेंद्र सिंह, रोहित मंडल के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.