Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

कंपनी का डस्ट गिराये जाने के विरोध में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, Villagers protest against the dumping of dust by the company



गम्हरिया। अखिल भारतीय मूलनिवासी अनुसूचित जाति संघ के बैनर तले ग्रामीणों की आयोजित बैठक में टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट कंपनी के प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सह झामुमो नगर उपाध्यक्ष शंकर मुखी ने किया। इस मौके पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष महावीर मुखी ने कहा कि उक्त कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण से लोगों के साथ साथ मवेशी भी बीमार हो रहे हैं।

इससे कई लोग सांस और हृदय रोग से ग्रसित हो चुके हैं। प्रदूषण को बंद करने के बावत प्रबंधन से कई बार गुहार लगाए जाने के बावजूद उनकी ओर से अबतक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। इस मौके पर उपस्थित संघ के महासचिव लाल मुखी ने कहा कि आगामी दस दिनों के भीतर कंपनी द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं कि जाती है तो कंपनी गेट के समक्ष विराट प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संघ के  उपाध्यक्ष रविदास मुखी, सोनू मेहरा, सुनील मुखी, अलका मुखी, बोलो देवी, काजल मुखी, खुशबू मुखी, शिवानी बनर्जी, माधुरी प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.