चांडिल। हाईवा ऑनर एसोशिएशन चांडिल द्वारा पितकी रेलवे फाटक व आसपास क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित जल छिड़काव शुरु किया। राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर 20 स्प्रिंकल के माध्यम से करीब एक किलोमीटर तक नियमित पानी का छिड़काव कार्य शुरु किया गया। चांडिल के उप प्रमुख रामकृष्ण महतो, लुपुंगडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ सिंह, रसुनिया के मुखिया मंगल माझी, चांडिल के मुखिया मनोहर सिंह, पितकी के ग्राम प्रधान गौरी शंकर सिंह व रूचाप पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बनु सिंह द्वारा नारियल फोड़कर जल छिड़काव कार्य का शुभारंभ किया गया।
मौके पर चांडिल के उप प्रमुख रामकृष्ण महतो ने कहा कि जल छिड़काव से आसपास रहने वाले लोगों के साथ राहगीरों को धूल प्रदुषण से निजात मिलेगी। एसोशिएशन के राजु सिंह ने कहा कि आज से राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर नियमित जल छिड़काव किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पितकी रेलवे फाटक से रैक यार्ड तक करीब 40 स्प्रिंकल लगाने का काम शुरू किया गया है। इस अवसर पर विश्वनाथ गोप, मनोज सिंह, राजु सिंह, फुचु सिंह, श्रवण महतो, छोटन सिंह, अलोक महतो, बंशी कुंडू, बाबु पाल, शांति हालदार आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment