बताया गया है कि चयनित मोतियाबिंद पीड़ितों का ऑपरेशन सोमवार, 20 मार्च को पुर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा। गोपाल बर्मन ने बताया कि संस्था द्वारा रविवार, 19मार्च को 26वाँ रक्त दान शिविर का आयोजन भी कांड्रा स्थित आनन्दमार्ग स्कूल में किया गया है। शिविर के सफल आयोजन में पूर्णिमा नेत्रालय की चिकित्सक डॉ0 बर्षा गुप्ता, अमित कुमार, आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के प्रवेश गोप, भर्तहरि, बसन्त रामदेव, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश आदि का सराहनीय प्रयास रहा।

No comments:
Post a Comment