गम्हरिया। प्रखंड के शंकरपुर ग्रामसभा के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम प्रधान बिराम मांझी के नेतृत्व में गुरूवार को जेवियर स्कूल प्रबंधन से मिलकर तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन के माध्यम से एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए निर्धारित समय पर मांगों पर पहल नहीं करने पर स्कूल गेट के समक्ष ग्राम सभा के सदस्य, आदिवासी युवा संगठन व अभिभावकों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रारम्भ करने की चेतावनी दी गई है।
उनकी प्रमुख मांगों में आरटीई के तहत बीपीएल बच्चों का नामांकन करने, शंकरपुर के जमीनदाताओं को सशर्त निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने तथा सामान्य वर्ग के छात्रों से अवैध तरीके से लिया गया विलम्ब दंड शुल्क वापस करने, क्वार्टर फीस का एडवांस भुगतान पर रोक लगाने तथा लेट फाइन बंद करना शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में परगना नंदलाल टुड, पूर्व पंसस राम हांसदा, मधु मांझी, सीताराम हेंब्रम, राज कुमार बास्के समेत कई ग्रामीण शामिल थे।

No comments:
Post a Comment