प्रशिक्षण ग्राम संगठन में संधारित किए जाने वाले खाता - वही, बैठक पंजी, बचत पंजी, साधारण रजिस्टर, नगद रजिस्टर, ऋण रजिस्टर का रख- रखाव एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में कोटगढ, टोंटोपोसी, सरबाई, पेटेता, द्वारसाई, बेतरकीया, दुधबिला, कोलाईसाई, बहादा और कुमिरता आदि ग्राम संगठन समन्वय समिति के सदस्यों, ग्राम संगठन के सामाजिक कार्य उप समिति के सदस्यों, संकुल संगठन के सामाजिक कार्य उप समिति के सदस्यों, संकुल संगठन के पदधारियों एवं सक्रिय महिला आदि दीदियों ने भाग लिया। रांची से आए 2 राज्य साधन सेवियों ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में सामुदायिक समन्वयक शशिकांत देवगम एवं संकुल संगठन के अध्यक्ष मेंजती पूर्ति का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment