गुवा संवाददाता। गुवा सेल क्लब में आज बुधवार देर शाम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी ने महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी ने कहा कि आज देखा जाए तो महिलाएं पुरुष से आगे चल रही है। यहां तक की भारत देश के पहला राष्ट्रपति आदिवासी बहुल क्षेत्र की महिला द्रौपदी मुर्मू है। आज की महिलाएं पुरुषों से आगे चलकर अपना नाम रोशन कर रही है। चाहे वह आईपीएस, आईएएस सभी में अपना परचम लहरा रही है। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विपिन कुमार गिरी ने महिलाओं को संबोधित कर कहा कि महिला शक्ति का रूप है। मां दुर्गा का सवारी शेर है। जब एक मां एक बच्चे को 9 महीने अपने पेट में पालती है, यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कितना दुख झेल कर बच्चे को जन्म देती है। यह बातें एक मां ही समझ सकती है। उसके बाद 42 महिलाओं ने रंगोली बनाओ प्रतियोगिता, अल्पना बनाओ प्रतियोगिता तथा मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। यह कार्यक्रम आज बुधवार से शुभारंभ किया गया जिसक समापन
12 मार्च को होगी। इस दौरान इस मौके पर मुख्य अतिथि सीजीएम बीके गिरी, विशिष्ट अतिथि सीआईएसएफ के उप कमांडेंट राकेश चंदन, श्रीमंत नारायण पंडा, दीपक प्रकाश, राजेश सिन्हा, राकेश नंदकोलियर, महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी, जयश्री नंदकोलियर, गीता दास, शालू कुमारी, सीमा शरण, श्वेता सिन्हा, माला मंडल, कविता देवांगन, दीपा राय चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment