Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

भोक्ता पर्व पर 50 फीट ऊंचे खूंटे पर डंडे के सहारे चक्कर लगाकर दिखाई आस्था, On Bhokta festival, faith was shown by circling on a 50 feet high pole with the help of a pole.


गम्हरिया।
श्री श्री सार्वजनिक चड़क पूजा शिव कमेंटी की ओर से कांड्रा बस्ती में भोक्ता झूलन पर्व पारम्परिक विधि विधान से धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कांड्रा बस्ती स्थित शिव मंदिर में भोक्ता झूलन देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर करीब एक दर्जन शिव भक्तों ने भगवान भोले को प्रसन्न करने के लिए करीब 50 फीट ऊंचे खूंटे पर डंडे के सहारे चारों तरफ चक्कर लगाकर आस्था दिखाई। इससे पूर्व भोक्ताओ ने छोटा तालाब में स्नान कर 24 घंटे का उपवास रखते हुए दंड प्रणाम करते हुए मंदिर तक पहुंच कर विधि विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना किया।

विदित है कि इस कमेटी की ओर से करीब 92 वर्षों से कांड्रा मध्य बस्ती में भोक्ता झूलन पर्व का आयोजन किया जाता है। इस दौरान भक्तों ने अपनी पीठ पर नुकीली कील लगाकर लकड़ी के ऊंचे खंभे के सहारे लटक कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। 

इसे देखने चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हो रहा था। इसके आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष विजय महतो, महासचिव राजकिशोर महतो, उपाध्यक्ष मुकेश महतो, सचिव धनंजय महतो, सह सचिव अमित महतो, सुमित महतो, कोषाध्यक्ष चंदन दास मोदक, आकाश महतो, शक्ति दास मोदक, विवेक महतो, संरक्षक मनोज महतो, राजेश महतो, अनिल महतो समेत सभी सदस्यों का  योगदान रहा।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.