गुवा। गुवा थाना अन्तर्गत गुवासाई और पलटनसाई में वर्ष 2019 में पंचायत फंड से निर्मित दो जलमीनार से पेयजल की सुविधा ग्रामीणों को अब तक नहीं मिल पाने की वजह से ग्रामीणों में भारी नारजगी है।ग्रामीणों ने बताया की उक्त दोनों जल मीनार का निर्माण पंचायत फंड से चाईबासा का मेसर्स देवकी ट्रेडर्स द्वारा किया गया था।
जितना डीप बोरवेल किया जाना था उतना कराया गया नहीं। हालांकि प्रारम्भ में हीं ग्रामीण प्राक्लन अनुसार डीपबोर करने का दबाव उक्त कंपनी पर बनाते रहे लेकिन वह सुना नहीं। नतीजा यह हुआ की कुछ दिन पानी जल मीनार से आने के बाद वर्ष 2019 में हीं आना बंद हो गया। ग्रामीणों ने बताया की जलमीनार में लगा सोलर प्लेट भी खराब हो चुका है।इसे ठीक कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने हेतु अनेकों बार पीएचडी विभाग नोवामुण्डी से शिकायत किया गया लेकिन आज तक ठीक नहीं हुआ। इस जलमीनार का पांच वर्ष तक देखरेख की जिम्मेदारी ठेका कंपनी की थी लेकिन कभी वह देखरेख नहीं किया।अब गर्मी धीरे धीरे बढ़ रही है जिससे पेयजल संकट गहराने लगा है।अगर इसे ठीक नहीं किया गया तो उक्त दोनों बस्ती के सैकड़ों परिवारों के सामने पेयजल का घोर संकट उत्पन्न हो जायेगा।


No comments:
Post a Comment