Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

स्वामी दयानंद की मूर्ति के अनावरण हेतु मूर्ति निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी, Statue construction work continues on war footing for the unveiling of the statue of Swami Dayanand


गुवा। स्वामी दयानंद की मूर्ति के गुवा डीएवी स्कूल में अनावरण हेतु मूर्ति निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आगामी 8 अप्रैल को स्वामी दयानंद की मूर्ति के अनावरण हेतु मूर्ति निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शिल्पकार राजकुमार झा के द्वारा जारी है। इसी सिलसिले में विद्यालय में मूर्ति स्थापना हेतु विद्यालय परिसर के अंदर चबूतरे को सुसज्जित किए जाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।


सेल गुवा सिविल विभाग महाप्रबंधक संजय बनर्जी के साथ-साथ डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के दिशा निर्देशन में कार्यो को क्रियान्वित किया जा रहा है। आगामी 8 अप्रैल को आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रम के समायोजन एवं आयोजन हेतु विद्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जिसमें बच्चों के द्वारा निरंतर रंगारंग कार्यक्रमो की अभ्यास तैयारी जारी है।

इस क्रम में स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती की 200 वी जयंती पूरे देश में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई है। इस जयंती को और भी यादगार बनाने हेतु डीएवी संस्था के वरीय पदाधिकारी निदेशक पीएस -वन जेपी शूर के द्वारा विद्यालय में स्थापित किए जाने वाले मूर्ति का अनावरण आगामी 8 अप्रैल को किया जाएगा। साथ ही साथ विद्यालय में आयोजित किए जाने वाले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन उनके कर कमलो द्वारा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.