Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जामजोड़ा चौक पर पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, The program was organized on the 43rd foundation day of the party at Jamjoda Chowk.


गम्हरिया। भारतीय जनता पार्टी गम्हरिया प्रखंड पूर्वी की ओर से जयकान पंचायत अंतर्गत जामजोड़ा चौक पर पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडोत्तोलन कर किया गया। तत्पश्चात पार्टी के कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे, अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे आदि नारे कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए। इस मौके पर भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, चौधरी महतो, कृष्णा प्रधान, अजीत सिंह, मनोहर गोप, सत्य प्रकाश महतो, सपन महतो, पुष्टि गोप, नीलकमल महतो, सूरज गोराई, प्रशांत महतो, संतोष साहू, गोपीनाथ हांसदा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थि थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.