Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

हनुमान जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन , Many programs organized on Hanuman Jayanti



गम्हरिया। विश्व हिंदू परिषद की ओर से गम्हरिया में हनुमान जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर दोपहर में लाल बिल्डिंग चौक के समीप स्थित हनुमान मंदिर में सर्वप्रथम विहिप जिलाध्यक्ष राजू चौधरी के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर विधि-विधान से पवित्र मन्त्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस पूजन में काफी संख्या में विहिप व भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। 

तत्पश्चात मन्दिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड की समाप्ति के बाद मन्दिर  परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कई अखाड़ा समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। उन करतबो को देख लोग काफी अचंभित हो उठे। गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान, प्रखण्ड मोड़, लाल बिल्डिंग चौक होते हुए मन्दिर परिसर पहुंच कर शोभायात्रा समाप्त हुई। 

इस मौके पर विहिप के प्रदेश धर्माचार्य भगवान सिंह, प्रिंस सिंह, पीके नंदी, चंदन सिंह, बजरंग दल जिला सह संयोजक मनोरंजन सिंह, जिला मिलन प्रमुख सुधीर कुमार, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राजीव कुमार, छोटे पाठक, विवेक कुंमार, सचिन कुमार, रश्मि साहू, अजीत सिंह, एस0 शेखर, प्रमोद सिंह, अनिल प्रसाद, अनिल सिंह, मनोज सिंह, पवन राम समेत काफी संख्या में विहिप, बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.