डीजी जेल मनोज छाबड़ा ने कहा है कि चिंता का विषय है कि ओडिशा जेलों में मानसिक रोगियों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जेल में मानसिक रोगियों की संख्या क्यों बढ़ रही है? क्या कैदियों को उचित इलाज नहीं मिल रहा है? क्या कैदी की मानसिक बीमारी के पीछे का कारण मुकदमे की प्रक्रिया में देरी होना है जिसके चलते मामले को वर्षों तक निपटाया नहीं जा पा रहा। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि जेल में लंबे समय तक रहने से कैदियों में मानसिक विकारों में वृद्धि हुई है।

No comments:
Post a Comment