Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

बलविंदर सिंह टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बने, Balwinder Singh became head of Telco Gurdwara Committee



गुरुशरण सिंह को दी गई महासचिव की जिम्मेवारी

टेल्को गुरुद्वारा ने इतिहास गढ़ा, लॉटरी से चुने गए प्रधान

जमशेदपुर। टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के नए प्रधान सरदार बलविंदर सिंह होंगे और महासचिव की जिम्मेवारी सरदार गुरुचरण सिंह जी को सौंपी गई है। यह सब कुछ शहर में एक नई परंपरा के अनुसार हुआ। नाम चयन की पूरी प्रक्रिया लॉटरी से संगत की उपस्थिति में हुई। जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज से हुकुमनामा लिया गया और हजूरी ग्रंथी ने अरदास की और  पर्ची उठाई और पहली पर्ची सरदार बलविंदर सिंह की निकली और उन्हें नया प्रधान अगले तीन साल के लिए घोषित कर दिया गया।

इससे पहले बुधवार को टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक में निवर्तमान प्रधान गुरमीत सिंह तोते ने अपनी कार्यकारिणी भंग कर दी और नए प्रधान के लिए नाम आमंत्रित किए। धार्मिक अकाली दल में 50 साल से ज्यादा सेवा देने वाले सरदार राम किशन सिंह जी के बेटे सरदार बलविंदर सिंह एवं गुरुशरण सिंह ने अपना नाम प्रधान पद के लिए दिया। दोनों में सहमति बनाने की कोशिश हुई जब किसी नाम पर सहमति नहीं बनी तो संगत के उपस्थिति और गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के हजूरी में पर्ची निकालने पर फैसला हुआ।

इधर बलविंदर सिंह को प्रधान चुन लिए जाने पर निवर्तमान प्रधान गुरमीत सिंह तोते ने बधाई दी और अपनी ओर से हरसंभव पूर्व की तरह सहयोग देने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारी गुरु घर के प्रति समर्पण और निष्ठा रखते हैं और मिलजुल कर कमेटी का गठन करेंगे।

इस मौके पर सरदार सुखदेव सिंह, सरदार हीरा सिंह, सरदार कलविंदर सिंह, स्त्री सत्संग सभा प्रधान बीबी कुलविंदर कौर, महासचिव बीबी अमृत कौर, नौजवान सभा के मनिंदर सिंह कमलजीत सिंह, बीबी कमलजीत कौर बीबी मनजीत कौर आदि उपस्थित थे। तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव एवं पूर्व प्रधान सरदार इंदरजीत सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर, प्रधान अमरजीत सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि अन्य गुरुद्वारों में भी इसी तरह मुख्य सेवादार को चुना जाएगा और मतदान की नौबत नहीं आएगी।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.