Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

शहीद रघुनाथ महतो के शहादत स्थल पर श्रृद्धांजलि देने के लिए नीमडीह से विशाल बाईक रैली, Huge bike rally from Neemdih to pay homage at the martyrdom site of Martyr Raghunath Mahato


चांडिल। चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो के शहादत स्थल सिल्ली प्रखंड के लोटा गांव में श्रद्धांजलि देने के लिए जन्मस्थान नीमडीह प्रखंड के घुटियाडीह गांव से आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में विशाल बाईक रैली निकाली गई। इसके पूर्व आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, सत्यनारायण महतो,  जिलाध्यक्ष सचिन महतो, ग्राम प्रधान महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ महतो, भोलानाथ समेत उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं ने शहीद रघुनाथ महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 


मौके पर आजसू नेता हरेलाल महतो ने कहा कि कोल्हान के पवित्र माटी के वीर सपूतों ने स्वाभिमान की रक्षा हेतु कई संग्राम का शंखनाद किया था। जिसमें चुआड़ विद्रोह, हो विद्रोह व कोल विद्रोह इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से अंकित है। उन्होंने कहा कि उस जमाने में ब्रिटिश हुकूमत के तानाशाही शासन से भारतीय जनता त्रस्त थे। जिसके विरोध में संग्राम करना काफी चुनौती पुर्ण था, लेकिन क्रांतिकारी वीर योद्धा रघुनाथ महतो के नेतृत्व में तत्कालीन बराभुम और पातकुम के देशभक्त योद्धाओं ने अपने वीरता से अंग्रेज शासक वर्ग के नीद हराम कर दिया था। 1769 ईस्वी से 1778 ईस्वी तक चुआड़ सेना ने अंग्रेजों की सैकड़ों सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। चुआड़ सेना से भयभीत होकर अंग्रेजी हुकूमत ने कपट नीति अपनाकर 5 अप्रैल 1778 को सिल्ली प्रखंड के लोटा कीता में रघुनाथ महतो और उनके दर्जनों क्रांतिकारी साथियों की हत्या कर दी। हमें उन महापुरूषों के आदर्शों पर चलते हुए शहीद रघुनाथ महतो की सपनों के स्वर्णिम भारत का निमार्ण करना होगा।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.