रांची। झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर चेन्नई से रांची पहुंच चुका है। यहां एयरपोर्ट से उनका शव विधानसभा परिसर ले जाया गया। झारखंड विधानसभा परिसर में दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व मंत्री तथा विधायक गण ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि होगी।
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कंधा दिया। सीएम सोरेन उन्हें अपना बड़ा भाई स्वरूप मानते थे। मुख्यमंत्री ने कल उनके जाने के गम में अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोने का प्रयास किया और बताया कि सरकार में मंत्री होने के साथ-साथ वह बड़े भाई और एक ऐसे अभिभावक की भूमिका में थे, जो गलतियां होने पर डांट भी लगा देते थे और कभी पीठ भी थपथपा देते थे। टाइगर के नाम से मशहूर जगरनाथ दा ने अपने संघर्ष, कर्तव्य निष्ठा, सादगी व विचारों की स्पष्टता के कारण अपनी खास और अलग पहचान बनाई।
.jpg)
No comments:
Post a Comment