रांची। झारखंड का प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय नेतरहाट में राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन प्राचार्य के निर्देशानुसार प्रभारी प्राचार्य प्रसाद पासवान ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकेतर एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक रवि रंजन ने उनके कार्यशैली की प्रशंसा की एवं बच्चों को बताया कि शिक्षा मंत्री जी का सपना था कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय राज्य के सभी जिलों में स्थापित किया जाए। प्रसाद पासवान ने भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि शिक्षा मंत्री को अर्पित की अर्पित की।l

No comments:
Post a Comment