Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का निधन, मुख्यमंत्री ने कहा- नहीं रहे हमारे टाइगर, कोरोना ने खराब कर दिए थे फेफड़े

 


झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई में आखिरी सांस ली। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि करते हुए दुख जताया और कहा कि हमारे टाइगर नहीं रहे।


झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई में आखिरी सांस ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि टाइगर नहीं रहे। महतो पिछले कुछ सालों से बीमार थे। कोरोना होने की वजह से उनके फेफड़े खराब हो गए थे और नवंबर 2020 में चेन्नई के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया गया था।


महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में विधायक चुने गए थे। वह कई बार झारखंड विधानसभा के सदस्य रहे। बीते 14 मार्च को मंत्री श्री महतो की तबीयत बिगड़ गयी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें एयरलफ्टि कर चेन्नई ले जाया गया था।

महतो को सितंबर 2020 में कोरोना ने अपनी चेपट में ले लिया था। कोरोना ने उनके फेफड़ों को पूरी तरह खराब कर दिया। इसकी वजह से उन्हें 21 दिनों तक लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। इसके बाद चेन्नई में उनका इलाज हुआ था और वह बेहतर हो गए थे।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महतो के निधन की सूचना देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे ! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया । परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।'


झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवद्रि नाथ महतो ने महतो के निधन पर दुख प्रकट किया है और कहा कि वह एक जुझारू और आंदोलनकारी नेता थे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री महतो के आकस्मिक निधन दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी महतो के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.