जमशेदपुर । झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर झामुमो मानगो नगर समिति के अध्यक्ष फतेहचंद्र टुडू ने गहरा दुःख जताया है । इस दुखद घटना पर श्री टुडू ने कहा है कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का निधन चेन्नई में इलाज के दौरान हो गयी । बीते दिनों उनके स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने के बाद चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना की चपेट में आने के बाद से ही उनके स्वास्थ्य में लगातार गड़बड़ी देखने को मिल रही थी। बीते 14 मार्च को उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाया गया था।
पहले उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन तबीयत स्थिर नहीं हुई तो उनको चेन्नई रेफर कर दिया गया था क्योंकि वहीं उनका लंग्स ट्रांसप्लांट हुआ था। शिक्षा मंत्री के पारस अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात भी की थी। इसके बाद सीएम ने ट्वीट कर कहा भी था कि फाइटर हैं हमारे टाइगर दा ।
फतेहचंद्र टुडू ने मानगो नगर समिति झामुमों कार्यकर्ताओं की ओर से मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर शोक जताते हुए उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया है । उन्होंने कहा कि झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया है । परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को दुःख की इस विकट घड़ी मे सहन करने की शक्ति दे।

No comments:
Post a Comment