कुकडु प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गुजरुटांड में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। दिवंगत जगरनाथ महतो के आत्मा शांती हेतु दो मिनट का मौन रखा गया । इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, बिस सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो, नावकिशोर हांसदा, शिक्षक निरंजन महतो, शमशेर अली ,सहित सैकड़ों झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष शक्ति पद महतो ने कहा कि मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक का लहर है।यह एक अपूरणीय क्षति है।

No comments:
Post a Comment