ईचागढ़ - सरायकेला खरसावां जिला के जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार ने ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को सिल्ली रांगामाटी सड़क,जारगोडीह ,बामनडीह आदि नदी घाटों में छापेमारी अभियान चलाया। खनन पदाधिकारी ने सड़क पर जगह जगह अबैध बालू के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। वहीं सुवर्ण रेखा नदी के बालू घाटों पर भी दबिश दिया। छापामारी में ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा दलवल के साथ उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment