गुवा। सारंडा के छोटानागरा पंचायत अन्तर्गत राजाबेड़ा व जोजोगुटू गांव के समीप जंगल क्षेत्र में एक जंगली हाथी की गतिविधियां से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। जोजोगुटू गांव के मुंडा कानूराम देवगम ने बताया की 31 मार्च को पास गांव राजाबेड़ा के जंगल क्षेत्र व जोजोगुटू गांव के पास के जंगल क्षेत्र में एक हाथी को देखा गया है। हालांकि इस हाथी ने किसी भी ग्रामीण के घर आदि को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। लेकिन हाथी के रात में पुनः गांव में आने के भय से ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं। मुंडा ने बताया की उक्त दोनों गांव क्षेत्र हाथियों का कौरिडोर रहा है। पूर्व के वर्षों में हाथियों ने कई ग्रामीणों का घर तोड़ अनाज खा चुके हैं। इस रास्ते हाथी सेल की गुवा खदान क्षेत्र होते गुवा, हिरजी हार्टिंग आदि शहर व गांवों की तरफ जाते रहते हैं।
No comments:
Post a Comment