इस शो में झारखंड के एकमात्र युवा डांसर तड़ित सरकार को स्थान मिलने से उसके गुरु, माता-पिता समेत शुभचिंतकों में खुशी व्याप्त है। तड़ित सरकार जमशेदपुर के बारीडीह में संदीप बोस और सौमी बोस के निर्देशन में चल रहे नृत्यांगना डांस एकेडमी का छात्र है। उसने विगत कई सालों तक अपने गुरुओं की देखरेख में नृत्यांगना में शिक्षा ग्रहण कर कत्थक नृत्य के विभिन्न विधाओं को सीखने में पारंगत हासिल किया है। तड़ित का चयन मुंबई में पिछले तीन महीने से चल रहे रिहर्सल के दौरान हुआ है।
इस शो में वालीवुड के नामी गिरामी कलाकार शिरकत कर रहें हैं। इस शो में चयन के लिए देशभर के हजारों कलाकारों ने भाग लिया था जिसमें झारखंड से एकमात्र युवा कलाकार तड़ित सरकार का चयन हुआ है। गम्हरिया निवासी तन्मय सरकार व रीता सरकार को अपने पुत्र तड़ित की सफलता पर काफी खुशी है। उन्होंने बताया कि तड़ित का बचपन से ही कत्थक नृत्य में विशेष रुचि है। वह कत्थक नृत्य में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद कोलकाता से
पीएचडी करने की तैयारी कर रहा है।

No comments:
Post a Comment