गम्हरिया। आदित्यपुर थानांतर्गत गम्हरिया के शांतिनगर में शुक्रवार की देर शाम रवि दास नामक व्यक्ति की पत्नी अनथि देवी (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि अनथि देवी शाम को घर पर थी। उस समय घर पर उसकी एक दिव्यांग बेटी ही थी जबकि उसका दूसरा लड़का और लड़की बाहर थे। उस समय उसका पति औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में डयूटी पर था। उसका पति ड्यूटी से वापस आया तो अपनी पत्नी के शव को फंदे से झूलते हुए पाया। उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पड़ोस के लोगों और आदित्यपुर पुलिस को दी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

No comments:
Post a Comment