Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

झारखंड प्रदेश कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का विशाल जूलूस, केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध, Huge procession of Jharkhand Pradesh Workers and Employees Congress protesting against the central government by raising slogans

 


जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में भालूबासा हनुमान मंदिर से साकची गोलचक्कर तक विशाल मशाल जूलूस निकाल कर केन्द्र सरकार के नितियों, राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने में‌ केन्द्र सरकार की संलिप्तता एवं अडानी के सेल कंपनियों में अचानक हुए बीस हजार करोड़ के निवेश की जेपीसी जांच बैठने सहित महंगाई एवं बेरोजगारी पर  शहर के केकेसी कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार पर हल्ला बोला, केकेसी कार्यकर्ता सर्वप्रथम मोटरसाइकिल रैली आयोजित कर शहर के विभिन्न हिस्सों से भालूबासा गोलचक्कर पर एकत्रित हुए, सिदघोडा में राजा सिंह राजपूत के नेतृत्व में , परसुडीह में सुलतान अहमद, मानगो से बलदेव सिंह, बारीडीह  से अजितेश उज्जैन, बिस्टुपुर से अवधेश सिंह , बर्मामांइस से राकेश गुप्ता एवं गोलमुरी से मनीष चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता भालूबासा हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डां अजय कुमार एवं जिला कांग्रेस प्रभारी बलजीत सिंह बेदी के साथ केन्द्र सरकार के जन विरोधी नितियों के खिलाफ नारेबाजी करते एवं मशाल लेकर साकची गोलचक्कर पहुंचे।

साकची गोलचक्कर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ अजय कुमार ने कहा की मोदी-अडानी एक थाली के चट्टेबट्टे हैं, जनता इनकी नियत समझ चुकी है, देश के इतिहास सबसे बड़ा घोटाला मोदी - अडानी ने किया है। जनता 2024 में इन्हें मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है, प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की मोदी जी एक राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोकने के लिए उनकी सदस्यता समाप्त कर सकते पर आज करोड़ों राहुल देश भर में सड़क पर उतर कर मोदी जी से पूंछ रहे हैं की 20 हजार करोड़ का निवेश अडानी के सेल कंपनियों में किस मार्फत हुआ है।

उन्होंने केन्द्र सरकार को भष्टाचारी बताया एवं कहा की सरकार देश के युवाओं को रोजगार से भ्रमित करने के लिए हिन्दू - मुस्लिम, जात - पात का हतकण्डे अपना रही है। जिला कांग्रेस प्रभारी बलजीत सिंह बेदी कहा की केन्द्र सरकार अडानी के संरक्षण में सारे मंत्रियों को डियूटी पर लगा रहा, कांग्रेस पार्टी मोडानी के रिशते का पर्दाफाश कर के रहेगी। रामाश्रय प्रसाद, धर्मेन्द्र सोनकर, प्रिंस सिंह,अमरजीत नाथ मिश्रा, फिरोज खान, जेबा खान, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, अजितेश उज्जैन, राकेश गुप्ता, मनीष चंद्रवंशी, अंजन राय, निरज सिंह, अवधेश सिंह, शशिभूषण प्रसाद, उदयकांत शर्मा, टीएन मिश्रा, कौशल सिंह, अजय मासी, गोविन्द बकदल, प्रियांका तिवारी, पूजा डे, मन्नू झा, लक्की शर्मा सहित हजारो कार्यकर्ता शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template