गुवा। गुवा सेल में सेल कर्मियों के सरकार द्वारा जारी भीडीए का आदेश जारी कर दिया गया है। उसके बावजूद गुवा सेल प्रबंधन ठेका मजदूरों को भीडीए के तहत भुगतान नहीं किया जा रहा है। भीडीए जारी से पूर्व ठेका श्रमिकों को अनस्किलड के तहत 144/- रुपए, सेमी स्किल्ड अनस्किल्ड सुपरवाइजरी को 179/- रुपए, स्किल्ड क्रिरिकल को 213/- रुपए, हाई स्क्लिड 248/- रुपए प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जा रहा था, परंतु एक अप्रैल से भीडीए पत्र जारी होने के बाद जिसके तहत अनस्किल्ड को 350+144=494 रुपए, सेमी स्किल्ड अनस्किल्ड सुपरवाइजरी को 437+179=616 रुपए, स्किल्ड क्रिरिकल को 523+213=736 रुपए तथा हाई स्क्लिड को 610+248=858 रुपए का भुगतान सेल प्रबंधन को किया जाना है।
इसी संदर्भ में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सेल प्रबंधन को पत्र लिखकर सूचित किया कि सरकार ने विभिन्न प्रकार के ठेका श्रमिकों के लिए नया भीडीए जारी कर दिया है जो 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी है। गुवा अयस्क खान के ठेका श्रमिकों को भी न्यूनतम मजदूरी में बढ़ा हुआ भीडीए भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न प्रकार के श्रेणियों के लिए 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी भीडीए तथा न्यूनतम मजदूरी के साथ शुद्ध मजदूरी की सूची जारी किया गया है। इससे संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को एक अप्रैल 2023 से नया वेतनमान मजदूरी भुगतान किया जाए।

No comments:
Post a Comment