जमशेदपुर। सत्यम संजीवन ट्रस्ट की अध्यक्ष कंचन सिंह ने फिर से दिखाया दरियादिली एक अंधे बुढ़े बाबा को लिया गोद। अध्यक्ष कंचन सिंह का यह मानना है कि हम समाज सेवा के साथ-साथ वैसे लोगों की भी सेवा करेंगे जिनका कोई नहीं है, जिनका कोई सहारा नहीं है, उनके लिए सत्यम संजीवन ट्रस्ट का दरवाजा हमेशा खुला है। आज मैं बहुत ही खुद को भाग्यशाली व किस्मत वाली समझती हूं कि भगवान ने इस कार्य के लिए मुझे चुना है। हमारे पास अभी जो दादा जी आए हैं वह अपनी आंखों से ब्लाइंड है भगवान ने उनकी आंखे छीन ली है, लेकिन उन्हें इतने अच्छा गुन दिया है कि वह उस बूंद से लोगों का दिल जीत सकते हैं।
दादा जी बहुत ही अच्छा इलेक्ट्रॉनिक ऑर्गेनिक हारमोनियम बजाते हैं जिसमें एक से बढ़कर एक सॉन्ग वह बजाते हैं आज हमारा यह सत्यम संजीवन ट्रस्ट का घर ऐसा लगता है कि यहां भगवान का आगमन हो गया है और यह घर पूरा जगमग आ रहा है। जिनका इस संसार में कोई नहीं है जो बिल्कुल अनाथ है उनका देखरेख करने वाला कोई नहीं है उन्हें आप सभी हमारे ट्रस्ट में लेकर आए हम सब उनकी देखरेख करेंगे। उनकी पूरी जिम्मेदारी हमारी है उन्हें हम हर खुशी देने की कोशिश करेंगे और यह भी आप सबों से विनती है कि आप सभी आए और हमारे दादा जी का यह हारमोनियम सॉन्ग को सुने बहुत ही मीठा बहुत ही प्यारा सॉन्ग बजाते हैं।

No comments:
Post a Comment