Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

अयोध्या धाम में श्री राम लला के दर्शन हेतु बैठक का हुआ आयोजन, A meeting was organized for the darshan of Shri Ram Lala in Ayodhya Dham.



गुवा। सोमवार को पंचमुखी मुखी हनुमान मंदिर कमिटी की एक अहम् बैठक हुई। जिसमे कमिटी से सदस्यो एवं गुवा गाँव के निवासियों को महावीर जयंती की उपलक्ष में श्री राम लला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम की यात्रा करवाई जाएगी। इसमें इच्छुक जितने भक्तगण है वह अपना नामांकन पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी के सदस्य जग्गू जी जिनका मोबाइल नंबर ( +91 62040 35291), सुदीप जी ( 72600 87143) एवं कमिटी के अध्यक्ष समीर पाठक ( 9931301012)  के पास करवा सकते है। कमिटी की ओर से आयोजित यह पहली अयोध्या यात्रा है। 

संभवतः यह अयोध्या यात्रा रेल के माध्यम से करवाई जाएगी। यात्रा में 4 दिनों का वक़्त लगेगा एवं इस यात्रा मे बनारस में भी गंगा आरती मे भक्तो को सम्मिलित किया जायेगा। नामांकन करवाने की आख़री तारिक 05/04/2023 है। यात्रा आगामी 7 तारिक को आरम्भ होगी। पंचमुखी हनुमान मंदिर के कारो नदी घाट से जल ले कर जाना है। पूजा के बाद श्री राम लला के चरणों पर पंचमुखी हनुमान जी के सन्देश के तौर पर चढ़ाया जायेगा एवं उसके पश्चात गुवा मे पंचमुखी हनुमान मंदिर के निर्माण का कार्य आरम्भ होगा। 

अतः जिन भक्तो को अयोध्या धाम में श्री राम लल्ला के दर्शन करने के इच्छुक भक्तजन जल्द से जल्द अपना नामांकन करवा ले एवं अपनी सहभागिता सुनिचित करें। इस दौरान इस बैठक में पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष समीर पाठक एवं मंदिर कमेटी के सदस्यगण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.