गुवा। गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में आज मंगलवार को की गई मां मंगला की पूजा अर्चना। इस दौरान केसरी समाज के लोगों के द्वारा गुवा रेलवे स्टेशन कॉलोनी, गुवा रामनगर स्थित सेवा नगर में करुवा समाज, हरिजन समाज के लोगों ने मा मंगला की पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने ठाकुरा पुल स्थित कारो नदी के तट पर पूजा अर्चना कर कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने माथे पर कलश उठाकर नंगे पांव रेलवे स्टेशन कॉलोनी स्थित पूजा स्थल पर कलश की स्थापना की गई।
वही सेवा नगर में कुसुम घाट स्थित कारो नदी के तट पर पूजा अर्चना कर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने उसके रास्ते उल्टा लेट गए जहां कलश लेकर आ रही महिलाएं उन्हें लांग कर पार किया। ऐसा माना जाता है कि कलश यात्रा के दौरान उसके रास्ते लेटे लोगों को लांग कर पार होने से उनके शरीर पर विभिन्न तरह का बीमारियां ठीक हो जाती है तथा घर में सुख समृद्धि का माहौल बना रहता है। एवं सारे पाप कष्ट दूर हो जाते हैं। महिलाओं ने भी मां मंगला पूजा स्थान पर कलश की स्थापना की।
पूजा समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं ने मां मंगला से सुख समद्धि की कामना करते हुए किसी ने बकरे की बलि तो किसी ने लाल मुर्गे की बलि दी गई। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं पूजा में शामिल रहे। वही केसरी समाज के लोगों में विक्रम केसरी, निखिल केसरी, शत्रुधन केसरी, रंजीत केसरी, नीतीश केसरी, बेहरा पान, मनोज पान तथा करुवा समाज के लोगों में विशाल करुवा, बासुदेव करुवा, कृष्णा करुवा, मनोहर करुवा, गुरुचरण करुवा, अतुल करुवा, अभिमन्यु करुवा, बीजू करुवा, मनोज करुवा, लखींद्र करुवा सहित अन्य मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment