गुवा । सेल, एसईएसबीएफ ट्रस्ट बोर्ड की विशेष बैठक इस्पात भवन, सेल कार्यालय कोलकाता में 7 अप्रैल को संपन्न हुई।इस बैठक में सेल की कार्पोरेट कार्यालय, न्यू दिल्ली के कार्यपालक निदेशक (वित्त) प्रवीण निगम को सेल, एसईएसबीएफ ट्रस्ट बोर्ड का चेयरमैन तथा कॉर्पोरेट कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) मानस रंजन रथ को सचिव सर्वसम्मति से चुना गया। इस दौरान ट्रस्ट का एकाउन्टेंट भी नियुक्त किया गया। पिछले वित्त वर्ष से संबंधित तमाम लेखा-जोखा को बंद कर नये वित्त वर्ष का लेखा-जोखा प्रारम्भ किया गया। ट्रस्ट की अगली बैठक 19 अगस्त को कोलकाता के इसी भवन में रखा गया है।
इस बैठक में सेल के ऑफिसर्स एसोसिएशन (सेफी) व विभिन्न ट्रेड यूनियन के कई प्रतिनिधि जो उक्त ट्रस्ट के सदस्य हैं वह ट्रेन रूट बंद रहने की वजह से बैठक में उपस्थित नहीं हो पाये। शुक्रवार को हुई बैठक में सेफी एवं मैनेजिंग ट्रस्टी के चेयरमैन एनके बंचर, आरएसपीइए के अध्यक्ष ए मल्लिक, बीएसओए के अध्यक्ष एके सिंह, ओए के अध्यक्ष तमाल भट्टाचार्यी, एएसई के अध्यक्ष ए नाग, ट्रेड यूनियन इंटक से बीएन चौबे, निहार रंजन दास, एटक से विनोद कुमार सोनी, यूके सिन्हा, एचएमएस से संजय बधावकर, राजेन्द्र सिंह, सीटु से डीभीएस रेड्डी, केके सन्याल, बीएमएस से रमेश कुमार मिश्रा, संतोष कुमार पंडा (मेघाहातुबुरु खदान), डीएसपी से एस चटर्जी शामिल हुए

No comments:
Post a Comment