Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर स्कूली बच्चों ने मनाया शोक दिवस, School children celebrated mourning day on the death of Jharkhand Government Education Minister Jagannath Mahto



गुवा। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर गुवा के नुईयां गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों ने शोक दिवस मनाया। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य नीमचंद्र महतो ने प्रार्थना सभा में बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी 2 मिनट का मौन धारण कर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इससे पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य नीमचंद महतो ने कहा कि शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का निधन पूरे शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति बताई। तथा कहा कि जगन्नाथ महतो एक भारतीय राजनीतिज्ञ और वर्तमान में झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री है। 


वे भारत के झारखंड राज्य के डुमरी विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लालचंद महतो को हराकर निर्वाचित हुए हैं। जिसके बाद हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें शिक्षा मंत्री का पद से सुशोभित किया था। उनका स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब थी। जिसको लेकर वह इलाजरत थे। जिसके बाद चेन्नई के अस्पताल में आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। वहीं बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार श्रीवास्तव ने भी स्कूल के प्रार्थना सभा में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.