पटमदा। अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर,सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाले,राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करनेवाले दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा पटमदा मंडल कार्यालय सह बिभिन्न बूथों पर मण्डल अध्यक्ष मन्टू चरण दत्त के नेतृत्व में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष सह पदाधिकारी,वरीय कार्यकर्ता एवं बूथ के अध्यक्षों ने अपने अपने घरों पर भाजपा के ध्वज (झंडा) लगाये। साथ ही अपने अपने बूथों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टीवी तथा मोबाईल के माध्यम से संबोधन सुना। मण्डल कार्यालय पटमदा मुख्यालय के प्रांगण में भाजपा के ध्वज को सम्मान के साथ मंडल के अध्यक्ष सह सभी मंडल पदाधिकारीओं ने एक साथ मिलकर फहराया। साथ ही भाजपा के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित,माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
9:45 बजे पटमदा भाजपा मुख्यालय में टीवी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का संबोधन कार्यकर्त्ता एवं आम जनता के साथ सामूहिक रूप से श्रवण किया गया एवं संबोधन समाप्ति के बाद लड्डू क बितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त के आलावा महामंत्री इन्द्रनारायण महतो,बिमल मंडल,सुभाष महतो,निरंजन रजक,बिजय सिंह,गोपाल सिंह,सुनील रजक,बिमल रजक,अजित रजक,भुषण सिंह,धृतराष्ट्र सिंह,कृष्णचन्द्र महतो,रेवती महतो,अजय प्रमाणिक,ओमप्रकश अग्रवाल,हरेकृष्ण महतो,गोपाल महतो,उत्तम महतो,अनिल महतो,युधिष्टिर महतो,हिमांशू महतो,सुशांत दत्त,सोनारतन सिंह, शिव शंकर सिंह,कन्हाई प्रमाणिक आदि और दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment