Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

बोड़ाम में शहीद रामलाल महतो को दी गई श्रद्धांजलि, Tribute paid to martyr Ramlal Mahato in Bodam



पटमदा। 
बोड़ाम बाजार के ब्लॉक रोड स्थित चुनीडीह निवासी शहीद रामलाल महतो के शहीद स्थल पर 17 वा शहादत दिवस बुधवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और ग्रामीणों के द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।वर्ष 2006 को बोड़ाम बाजार में नक्सलियों के गोली का शिकार होने से शहिद हुए थे। जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री सह रामलाल महतो के अनुज किशन लाल महतो ने कहा कि बुधवार को शहादत दिवस के अवसर पर पहले पूजा पाठ कर उनके आत्मा के शांति के लिए हवन करवाया गया।

जिसके बाद हरिनाम संकीर्तन,वस्त्र वितरण,बच्चो के बीच पाठ्य सामग्री वितरण का कार्यक्रम किया गया।मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के  प्रदेश प्रवक्ता  सह पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार,विशिष्ठ अतिथि प्रदेश सचिव खगेन चंद्र महतो द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। डॉ  अजय कुमार ने संबोधन में शहीद रामलाल महतो को देश और पार्टी का सच्चा सिपाही बताया।उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार को जनता विरोधी सरकार बताया।

मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के  प्रदेश प्रवक्ता  सह पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार,प्रदेश सचिव खगेन चंद्र महतो,प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामापद महतो,बलराम महतो,अनुज बलराम महतो,सुचांद महतो,लक्ष्मण महतो,युवा अध्यक्ष संजय कर्मकार, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार सिंहदेव,केशरी मोहन महतो,तपन कुमार महतो,आशुतोष महतो, क्षेत्रमोहन महतो, शरत महतो,अर्जुन महतो,विभूति महतो,संजीव कुमार श्रीवास्तव, इन्थावस्थी,विभूति भूषण महतो,नरेन चंद्र महतो, गोष्टो बिहारी महतो,अनिल महतो,संतोष महतो,अरुण गोप,संतोष महतो,सुधीर प्रमाणिक,जागरण महतो,पूर्ण चंद्र महतो,भवतारन महतो,कविंद्र महतो, रथु गोप,उज्ज्वल महतो,अरुण महतो,ईश्वर महतो,श्रवण,गोपी नाथ महतो सहित काफी संख्या ने कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.