Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने फिर बरामद किया दो आईईडी व 17 स्पाईक होल, Security forces again recovered two IEDs and 17 spike holes during the operation


चाईबासा। अतिनक्सल प्रभावित टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव से पटातारोब जाने वाले रास्ते के आस-पास जंगली व पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये दो आईईडी एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर 17 स्पाईक होल बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

जानकारी हो कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. उक्त आसूचना के आलोक में दिनांक 11.01.2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ0 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में 27 मई से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU