Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

शिलान्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाने पर आक्रोश, Outrage over not calling public representatives in the foundation laying program


पटमदा। संवेदन द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं करने पर जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी।गुरुवार को पटमदा प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद भवन में गुरुवार को जिला पार्षद खगेन चन्द्र महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में  निर्णय लिया गया।

इसके तहत आगामी सोमवार को लावा पंचायत भवन में आहूत एक सम्मेलन के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संघ का गठन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व जिला पार्षद शामिल होंगे व आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे । जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी शिलान्यास होता है तो उसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भागीदारी होनी चाहिए। पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किए जाने से सभी आहत हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास करने में हमारी भी भूमिका है।इस प्रकार की अवहेलना बर्दास्त नही होगा।मौके पर जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो व प्रदीप बेसरा, मुखिया संघ के अध्यक्ष कृष्णपद सिंह, सचिव कानुराम बेसरा, मुखिया दीपक कोड़ा, गंगाधर सिंह, रूपेण सिंह, जामिनी बेसरा, लक्ष्मी सिंह, मुखिया प्रतिनिधि खगेन्द्र नाथ सिंह, दीपक मुर्मू, खांदू सिंह व गंगाधर सिंह आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU