बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखंड प्रभा का 16 वा अंक का प्रकाशन पर होगी चर्चा
पोटका। झारखंड प्रभा एक बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका है जो पोटका प्रखंड से प्रतिवर्ष दुर्गापूजा के शुभ अबसर पर झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद की ओर से निकलती है।इसका मुख्य उद्देश्य नई साहित्यिक प्रतिभाओं का खोंज करना और अपरिचित साहित्यकारों की रचनाओं को जगह देना है।यह काम परिषद ने 2005 से कर रहा है।
आज के समय में पत्रिका निकलना काफी मुश्किल काम है लेकिन अगर सबका सहयोग मिले तो असम्भव भी नहीं है।इस वर्ष झारखंड प्रभा का 16 वा अंक का प्रकाशन होगा।इस सिलसिले में आगामी 2 जुलाई 2023 को अपराह्न 4 बजे माताजी आश्रम में कवि,लेखक और परिषद के सदस्यों के बीच एक जरुरी बैठक रखी गई है।
जिसमें बिगत वर्ष की पत्रिका का आय व्यय और इस वर्ष अर्थात 16 वा अंक का प्रकाशन पर चर्चा की जायेगी।परिषद के सचिव शंकर चंद्र गोप और झारखंड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे ने संयुक्त रूप से बैठक में उपस्थित होने के लिए सभी साहित्यकारों और सदस्यों को निवेदन किया है।
No comments:
Post a Comment