घाटशिला। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन घाटशिला कालेज इकाई की ओर से इंटर की पढ़ाई शुरू करने और छात्र-छात्राओं के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए दूसरे दिन मंगलवार को भी हेल्प डेक्स लगाया गया। इसमें कई तरह के समस्याओं को लेकर विद्यार्थी आए जिसमें अधिकतर विद्यार्थी घाटशिला कालेज में इंटर एवं ग्रेजुएशन में एडमिशन, साथ ही साथ कॉलेज में यूजी सेमेस्टर थर्ड मे एडमिशन को लेकर चालान काटने के बावजूद भी बैंक में पैसा जमा नहीं लेने को लेकर परेशान छात्र अपना समस्याओं को लेकर आए।
घाटशिला कालेज कमेटी के सचिव मंडलीय सदस्य अजय हेम्ब्रम ने कहा कि घाटशिला कॉलेज आदिवासी बहुल इलाके से छात्र-छात्राएं अध्ययन करने आते हैं, लेकिन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इंटर की पढ़ाई को कॉलेज से बंद कर दिया गया है।
जिसको लेकर एआईडीएसओ पूरे राज्य भर में आंदोलन संगठित कर रहा है। साथ ही छात्रों को संगठित कर संगठन राज्यव्यापी आंदोलन करेगा। साथ ही घाटशिला कॉलेज में यूजी थर्ड सेमेस्टर के नामांकन में आ रही परेशानियों को लेकर प्राचार्य को समस्या का समाधान करने को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। मौके पर कॉलेज कमेटी के सचिव मंडलीय सदस्य अजय हेम्ब्रम, राहुल माहली, सुबोध मुंडा, आदित्य माहली, मंगल टुडू, प्रशांत कैवर्त, अमित गोप, राहुल दास, कार्तिक गिरी, प्रकाश महतो, जीतेंद्र हेम्ब्रम समेत अन्य लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment