Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

केंद्रीय रेल कोयला खान मंत्री पहुंचे जैंतगढ, लोगों को विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी,. Central Rail Coal Mines Minister reached Jaintgarh, informed people about various schemes

 


                           

गुवा। मोदी जी के 9 वर्षों के कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को जैंतगढ़ बाजार आयोजित भाजपा के संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रेल कोयला, खान राज्यमंत्री राव साहब पाटिल दानवे उपस्थित हुए।

 उन्होने कोरोना काल के दौरान जनता को राहत देने के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए गरीब कल्याण योजना प्रधानमंत्री उज्जवल योजना ,प्रधानमंत्री आवास, शौचालय योजनाओं की जानकारी देते हुए योजना से लोगों को मिल रही लाभ के बारे में लोगों को बताया। मोदी सरकार गरीबों को मुफ्त में 5 किलो अनाज देती है। लेकिन राज्य की हेमंत सरकार अपना कहते हुए झूठ बोलने का काम कर रही है। हेमंत सरकार भ्रष्टाचार और युवा विरोधी,महिला विरोधी, किसान विरोधी सरकार है। 


उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर मोदी सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करने को कहा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है। एक आदिवासी महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के सर्वोच्च पद पर बैठाया है। भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा ने कहा की केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे 26 चुनाव में 25 पर जीत हासिल की है। इनके द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन से लोकसभा और विधानसभा चुनाव हमें जीतना है। 

मंगल सिंह गिलुवा के नेतृत्व में डेढ़ सौ कार्यकता कांग्रेस व झामुमो के कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के कार्य से प्रभावित होकर भाजपा पार्टी में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया। मौके पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागाराई , भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा, विधायक गुरु चरण नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक, भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा, एससी मोर्चा जिला शम्भू हाजरा, अध्यक्ष चंदन झा, गौतम महतो, संजय बारिक, अनुज जेराई, मंडल अध्यक्ष राई भूमिज, सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, नोवामुंडी चंदमोहन गोप,मधु महतो,धीरज सिंह, चर्चिल केराई, उमेश गोप, कार्तिक गोप, शैलेश हेस्सा , अश्वनी चातर कार्यक्रम मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template