Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

चाकुलिया में धूमधाम से मना हूल दिवस, सिदो- कान्हू को किया नमन व दी श्रद्धांजलि, Hul Day celebrated with pomp in Chakulia, paid tribute to Sido-Kanhu



चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को हूल दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही ग्रामीण हूल दिवस मनाने की तैयारी में जुटे हुए थे।  हूल दिवस पर ग्रामीणों ने परंपरागत रूप में सज धज कर सिदो-कान्हू की तस्वीर की पूजा कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चाकुलिया नगर पंचायत के फूलो झानो चौक पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने हूल दिवस पर सिदो कान्हू की पूजा अर्चना कर श्रद्धांजलि दी।

पूजा के पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया। ग्रामीणों ने मादर और धमसे की थाप पर नृत्य किया। वही प्रखंड के हर गांव में हूल दिवस धूमधाम से मनाया और सिदो कान्हू की पूजा कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर माझी बाबा सुनाराम बास्के, सुकू सोरेन, दासमत मांडी, विजेन्द्र हांसदा, जीतराय बास्के, बासंती बास्के, डोमन हेम्ब्रम, सुशीला मुर्मू, फागुनाथ बास्के समेत अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU