चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा,दिघी ओर पीताजुड़ी चौक में हूल दिवस पर विधायक समीर महंती ने हूल क्रांति के नायक सिदो कान्हू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने सिदो कान्हू अमर रहे के नारे लगाए। विधायक श्री महंती ने कहा कि समाज के युवा इन महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लेकर उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लें, तभी राज्य और समाज का विकास होगा।
श्री महंती ने कहा कि आज के दिन ही हजारों आदिवासियों ने सिदो-कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका था और अंग्रेज भारत छोड़ने के लिए बाध्य हुए थे। इस मौके पर झामुमो नेता सह मुखिया शिवचरण हांसदा, राजा बारीक, मिथुन कर, श्रीनाथ मुर्मू, पिरथो सोरेन, सोमबारी सोरेन, जितेन हांसदा, सहदेव गोप, दुर्गा हांसदा, रामदास हेंब्रम समेत अन्य उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment